अखिल भारतीय श्री टाक महासभा राजसमन्द के चुनाव हुए निर्विरोध संपन्न

राजसमंद। क्षेत्रीय कार्यकारिणी राजसमंद के चुनाव निर्वाचन दिनांक 11 दिसम्बर 2022 को श्री चौमुखा महादेव मंदिर राजसमन्द मे शांतिपूर्ण, अनुसाशन , सौहार्दपुर्न्ण और बिना किसी व्यवधान के साथ सम्पादित हुए। अखिल भारतीय श्री महासभा केंद्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र टाक ( बेंगलुर )महामन्त्री रामरतन टाक ( जयपुर ) के आदेशानुसार चुनाव मे पधारे पूर्व उपाध्य्क्ष गोपीलाल टाक ( चितोडगढ ) निर्वाचन अधिकारी बाबुलाल टाक (भीलवाडा ) भोपराज टाक (निम्बाहेडा) केंद्रीय महिला अध्यक्षा मंजू टाक ( उदयपुर ) सत्यनारायण टाक (उदयपुर) सत्यनारायण टाक (भीलवाड़ा) देवेन्द्र कुमार टाक (उदयपुर) सुरेश टाक ( उदयपुर ) मांगीलाल टाक राजसमंद के सानिध्य में हुआ। चुनाव संपन्न होने के साथ ही समारोह मे सहयोग देने के लिए आग्रह पर पधारे नव निर्वाचित चितोडगढ क्षेत्रिय अध्यक्ष लादुलाल टाक (चितोडगढ) उदयपुर क्षेत्रिय अध्यक्ष मगन टाक (बंटी ) उदयपुर क्षेत्र युवा अध्यक्ष भरत टाक (उदयपुर ) चितोडगढ क्षेत्रिय महिला अध्यक्षा संगीता टाक ( कपासन ) व क्षेत्र के परिवेक्षको का श्री द्वारिकाधिश राजसमन्द कि पावन धरा पर पधारकर राजसमन्द कि निर्वाचन प्रकिया को सम्पादित करवाने के लिए अखिल भारतीय श्री टाक महासभा क्षेत्र राजसमन्द ( पूर्व ) कि और सभी का आभार और धन्यवाद प्रेषित किया। अध्यक्ष पद पर मुकेश टाक पुत्र गोवर्धन लाल रेलमंगरा उपाध्यक्ष पद पर राजेश टाक पुत्र रूपनारायण गोमती उपाध्यक्ष जगदीश टाक पुत्र रामलाल पीपरडा महिला कार्यकारिणी में संरक्षक सज्जन पत्नी नाथूलाल राजसमंद अध्यक्ष पद पर कुसुम पत्नी भगवती लाल नाथद्वारा उपाध्यक्ष सीता पत्नी देवेंद्र नाथूवास नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक पुत्र बाल किशन टाक राजसमंद उपाध्यक्ष अनिल पुत्र देवेंद्र नाथूवास मंत्री भावेश पुत्र देवीलाल गोमती को नगरपालिका चेयरमैन अशोक टाक ने पद ग्रहण करा कर शपथ दिलाई।