राजस्थान
अटल इरादा चंद्रयान का : हरीश व्यास

प्रतापगढ़। कांठल के विख्यात कवि हरीश व्यास ने हाल ही में हुए सफल चंद्रयान पर अपनी कविता के रूप में चंद्रयान की सफलता पर सभी देशवासियों एवं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए चंद पंक्तियां प्रस्तुत कि है।
अटल इरादे लिए पहुँच गया लो चंद्रयान,
विफलता देती है सदा
विजयश्री वरदान.
अंधेरे दक्षिण छोर पर
कभी न पंहुचा कोई, एलियन सा फ़ोटो जैसे
स्वागत को बैठा कोई.
अंतिम उन्नीस मिनट
इस पार या उस पार.
इसरो का तप हुआ सफल
जग में जय जयकार.
भारत का गौरव बढ़ा,
हर दिल में गुमान.
गर्वित है जन-जन यहां,
जय-जय हिंदुस्तान..।