अत्याचार निवारण नियम के तहत 4.12 लाख रूपये व उत्पीड़ित महिला समाधान समिति की अनुशंसा पर एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 को
अत्याचार निवारण नियम के तहत 4.12 लाख रूपये व उत्पीड़ित महिला समाधान समिति की अनुशंसा पर एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 को
प्रतापगढ़ 21 जनवरी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के तहत जिले के धरियावद थाने मे दर्ज मुकदमा नंबर 32/2022 दिनांक 17/01/2022 में अनुसूचित जनजाति की दुष्कर्म पिड़िता को 4 लाख 12 हजार 500 रूपये व महिला समाधान समिति की अनुशंसा पर दुष्कर्म पीड़िता को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने आदेश जारी कर बताया कि धरियावद थाने में दर्ज मुकदमा नम्बर 32/2022, दिनांक 17/01/2022 में दुष्कर्म पीड़िता के लिए अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के तहत अनुसूचित जनजाति की दुष्कर्म पीडिता को यह आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता को राहत के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा गठित जिला महिला समाधान समिति के बिंदु संख्या-5 के अनुसार दिनांक 19/01/2022 को तत्काल समिति बैठक आयोजित कर दुष्कर्म पीड़िता निवासी तहसील- धरियावद, जिला- प्रतापगढ़ को तात्कालिक राहत हेतु राशि एक लाख रूपये की सहायता के रूप में आर्थिक सहायता की स्वीकृति जारी कर भुगतान ऑनलाइन पीड़िता के खाते में कर दिया गया है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 को
प्रतापगढ़, 21 जनवरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी 2022 को 12वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह वर्चुअल आयोजन सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुख्यालय पर मनाया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द्र शर्मा ने जारी आदेश कर बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी इस कार्यक्रम में जुड़कर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की प्रस्तावना, मूल कर्तव्य एवं मतदाता शपथ का वाचन करेंगे। उन्होंने आॅनलाईन मोड पर आयोजित कार्यक्रम एवं समारोह आयोजन के दौरान कोविड-19 गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है।