अम्बेडकर जयंती पर पिंकी मेघवाल सहित कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वरुपगंज।भारतीय संविधान निर्माता,स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री एवं दलितों के मसीहा बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर राजस्थान मेघवाल परिषद महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी मेघवाल एवं अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष अंबालाल मेघवाल के नेतृत्व में धनारी गोलियां के अंबेडकर कार्यकर्ताओं ने स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
14 अप्रैल शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर सर्व प्रथम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पुष्प हार पहना कर श्रद्धांजलि देते हुए”बाबा साहेब अमर रहे”,”जब तक सूरज चांद रहेगा,बाबा साहेब तेरा नाम रहेगा” एवं “भारत माता की जय हो के नारों के जयघोष के साथ पुष्पहार अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शैलेश डाबी अंबालाल जीतू मेघवाल सरवन मेघवाल छगनलाल प्रकाश चेतन मेघवाल पृथ्वीराज विक्रम प्रवीण मुकेश निलेश मादुराम व ग्रामीणों ने भी डाक्टर अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार व पुष्प से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।