चित्तौड़गढ़

अम्बेड़कर जयन्ती पर गादोला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर डॉ. अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

अम्बेड़कर जयन्ती पर गादोला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर डॉ. अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

अतिथियों ने ग्रामवासियों से बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने तथा धर-धर में शिक्षा का अलख जगाने का आव्हान किया…

निम्बाहेड़ा 15 अप्रेल 2022..
निम्बाहेड़ा प.स. के गादोला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को अम्बेड़कर जयन्ती पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण डॉ. ओम प्रकाश मेहरा के मुख्य आतिथ्य एवं विधुत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता पी.सी.बैरवा की अध्यक्षता में हुआ।
अम्बेड़कर क्रान्ति मंच के अध्यक्ष कैलाश आर्य एवं ग्राम पंचायत गादोला के संरपच प्रतिनिधि देवीलाल मीणा ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक महेश धूत, विधुत निगम के सहायक अभियंता जोधराज मीणा एवं कनिष्ठ अभियन्ता राजमल रेगर, समाजसेवी हजारीलाल मेघवाल, देवीलाल मीणा, नरेन्द्र कुमार लोट थे।
अतिथियों ने ग्रामवासियों से बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का तथा धर-धर में शिक्षा का अलख जगाने का आव्हान किया।
आर्य एवं मीणा ने बताया कि निम्बाहेड़ा पंचायत समिति क्षैत्र में जन सहयोग से भारत रत्न डॉ. अम्बेड़कर साहब की यह प्रथम प्रतिमा स्थापित की गई।
प्रारंभ में पटेल गोपाल मीणा,बापूलाल गायरी, अशोक रावत, राधेश्याम, धनश्याम, अजीम, असलम गौरी आदि ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
संचालन कैलाश आर्य ने किया।

Related Articles

Back to top button