नीमच

अहिंसा पथ शाखा में मनाया खेल दिवस।

Chautha samay @singoli news

सिंगोली । स्थानीय शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु मंदिर अहिंसा पथ में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर खेल दिवस मनाया गया , इस अवसर पर भैया बहिनों के बीच चेयर रेस , चम्मच रेस , जलेबी रेस , लंगड़ी दौड़ जैसे विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे भैया बहिनों ने शामिल होकर खेल दिवस को सफल बनाया। इस अवसर पर शाखा प्रभारी दिलीप कुमार कछाला ने बताया कि ध्यान चंद भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। उनका जन्म एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे । उनकी जन्मतिथि को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उन्हें हॉकी का जादूगर ही कहा जाता है, उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वो मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। उन्हें 1956 में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख सुश्री निकिता विश्वकर्मा ने दी ।

Related Articles

Back to top button