आंगनवाड़ी में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

प्रतापगढ़। धरियावद के ग्राम पंचायत केशरियाबाद की घाटी फला आंगनबाड़ी मे महिला स्वास्थ बैठक का हुआ आयोजन। ग्रामीण महिला एवं बाल विकास संस्थान सचिव कमलेश शर्मा के सानिध्य व अध्यक्ष अलका वेद की मौजूदगी में महिला स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर बेठक आयोजित की गई जिसमे महिलाओं के स्वास्थ पर बात करते हुए अनेक प्रकार की जानकारियों से अवगत करवाया गया।
कार्यकम समनवक अमर सिंह के द्वारा महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई एवं महीलाओं व किसानों को जैविक खाद दवाओं को घर पर बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी गई। ब्लाक समन्वयक नानूराम मीणा ने सभी महिलाओं को बेटियो की पढ़ाई के बारे में जानकारी दी गई और कहा की हम बेटियो को अच्छी शिक्षा प्रदान कर कर उच्च पदों पर भर्ती करवा सकते हैं और कहा की हम सब को मिलकर जागरूकता अभियान चलाना है। जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला स्वास्थ जैविक जागरूकता रैली निकलना और अधीक से अधीक सभी को फायदा दिलाना है। बैठक में अलका वेद सीमा चौधरी नाथी बाई खनकी बाई बल्की बाई सरिता बाई कमला बाई हझना बाई सूर्या बाई आदि ने भाग लिया।