आखिर बीत गया वर्ष फिर क्यो बीती बातें याद रखी जाए, चलो अब नए वर्ष में नई ऊर्जा से एक नई शुरुआत की जाए। | The News Day


बीत गया वर्ष
आखिर बीत गया वर्ष फिर क्यो बीती बातें याद रखी जाए,
चलो अब नए वर्ष में नई ऊर्जा से एक नई शुरुआत की जाए।
बीते वर्ष की बीती बातें यहीं छोड़ दी जाए,
चलो, अब नए वर्ष में नई बातो की शुरुआत कर दी जाए।।
क्यों ना नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मकता अपनाई जाए,
बीते वर्ष में रही कमियों को नव वर्ष में पूरा किया जाए,
नए वर्ष में नई उमंग, नई ऊर्जा और नई सोच से प्रवेश लिया जाए,
चलो अब एक नई शुरुआत की जाए।
बीते वर्ष में कोई अपने रूठे तो किसी अपने का साथ छूटा या किसी के सपने टूटे,
क्यों ना दिल पर लगी सभी कड़वी बातों को यहीं भुला दिया जाए,
चलो अब नए वर्ष में नई ऊर्जा से एक नई शुरुआत की जाए।
सभी रूठे अपनों को मनाया जाए और नए वर्ष में प्रवेश किया जाए,
हो जाती है गलतियां अक्सर इंसानों से सोच कर सभी को माफ किया जाए,
चलो अब नए वर्ष में एक नई शुरुआत की जाए।
बहुत कुछ सिखा गया बीता साल क्यों ना बीती बातों से मिले सबक से एक नई शुरुआत की जाए ।
बीते वर्ष के अधूरे ख्वाबों को नए वर्ष में नई ऊर्जा से पूरा किया जाए ,
चलो अब नए वर्ष में नई ऊर्जा से एक नई शुरुआत की जाए।
वर्ष की अंतिम रात के तम में सभी गमों को छूमंतर कर दिया जाए और नए वर्ष की पहली किरण से एक नई शुरुआत की जाए।
ठानी है कुछ करने की तो करके दिखलाना है, नए वर्ष में नई ऊर्जा से अब प्रवेश लेना है।
चलो अब नए वर्ष में नई ऊर्जा से एक नई शुरुआत की जाए
बीते वर्ष की बीती बातें यहीं छोड़ दी जाए, चलो अब नए वर्ष में नई बातो की शुरुआत कर दी जाए,
और फिर से जीवन की एक नई शुरुआत कर दी जाए।
एक नई शुरुआत कर दी जाए
आरती माली D/O शिवलाल माली
सालमगढ़
आप सभी को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं