होम

आचार संहिता लगते ही यातायात महकमा हुआ सक्रिय 11 दिनों में 737 बनाए चालान | The News Day

नीमच।
यातायात पुलिस नीमच द्वारा वाहन चेकिंग अभियान सतत जारी है। जिसमें लगातार सफलता भी मिल रही है। नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्यवाही जारी है। अब आचार संहिता लगते ही अभियान में तेजी आ गई है। अब वाहनों के साथ ही वाहनों पर लगी काली फिल्म और नेता बिरादरी के पदों की नेम प्लेट हटाई जाकर उन पर कार्यवाही की जा रही है। काले शीशे वाली काली फिल्म लगी कारों पर कार्रवाई जारी है। काली फिल्म हटाकर समन शुल्क वसूला जा रहा है।
इसके साथ ही कोर्ट के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा भी बिना परमिट बिना कागज के चल रहे ऑटो रिक्शा वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
नीमच यातायात प्रभारी सूबेदार मोहन भर्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। अभी 1 दिसंबर 2021 से 11 दिसंबर 2021 के दरमियान कुल 737 चालान बनाए गए हैं और उनसे शमन शुल्क वसूला गया है। वही बिना कागजात के चल रहे सात ऑटो रिक्शा जब्त किए गए हैं।
उन पर कार्रवाई जारी है।
आज दिनांक 12 दिसंबर 2021 को भी शोरूम चौराहे के पास चेकिंग पॉइंट लगाया गया। आने जाने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा कर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें दुपहिया चौपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जाकर शमन शुल्क वसूला गया।
आज की कार्यवाही यातायात प्रभारी सूबेदार मोहन भर्रावत के नेतृत्व में यातायत की टीम द्वारा की गई। जिसमें यातायात के सहायक उपनिरीक्षक पीडी डोडियार, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश शर्मा, आरक्षक भारत सिंह यादव, सैनिक रघुवीर सिंह का योगदान सराहनीय प्रशंसनीय रहा। यातायात विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button