आमेटा ब्राह्मण काठंल विकास क्षेत्र समिति द्वारा चंद्रलोक के लेखक द्विवेदी का किया गया सम्मान

प्रतापगढ़। चंद्र प्रकाश द्विवेदी को साहित्य कुल भूषण की उपाधि काव्य गोष्ठी मंच जयपुर एवं व्रजवानी जन सेवा समिति भरतपुर द्वारा चलो चंद्रलोक पुस्तक के विमोचन के उपलक्ष में सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में आमेटा ब्राह्मण कांठल क्षेत्र विकास समिति प्रतापगढ़ द्वारा चंद्र प्रकाश द्विवेदी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के प्रवक्ता दीपेश आमेटा ने बताया कि चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा चलो चंद्रलोक कविता संग्रह का लेखन किया गया। चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पूर्व में भी वर्ष 2020 में साहित्य विभूषण सम्मान एवं परदेसी सम्मान वर्ष 2021 में दिया गया था इसके अतिरिक्त नव गति नव स्वर अखिल भारतीय साहित्य परिषद 2021 दैनिक दोहा प्रकृति जय काठंल 2008 काव्य की मोती साझा काव्य संकलन द्वारा भी सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संस्था के संरक्षक पंडित नंदकिशोर त्रिवेदी, विशिष्ट अतिथि संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र आमेटा, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी पूर्व शिक्षा निदेशक द्वारा की गई।
कार्यक्रम में संस्था के तुलसीराम द्विवेदी, कृष्णकांत आमेटा, जगदीश आमेटा, प्रकाश आमेटा, महेश द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, बद्री प्रसाद द्विवेदी, पवन आमेटा, भानु प्रकाश आमेटा, रुद्राक्ष द्विवेदी सहित समाज जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रवक्ता दीपेश आमेटा ने किया एवं आभार व्यक्त राजेंद्र जोशी द्वारा किया गया।