चित्तौड़गढ़

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत् रामधुन एवं दाड़ी मार्च के साथ निम्बाहेड़ा में निकली गांधी जन कल्याण यात्रा

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत् रामधुन एवं दाड़ी मार्च के साथ निम्बाहेड़ा में निकली गांधी जन कल्याण यात्रा
निम्बाहेड़ा 06 अप्रेल 2022..
गांधीवादी मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपखण्ड प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में आयोजित निरंतर कार्यक्रमों की श्रृंखला में 6 अप्रेल बुधवार को दांडी मार्च समापन दिवस के अवसर पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत् रामधुन एवं दाड़ी मार्च के साथ निम्बाहेड़ा में गांधी जन कल्याण यात्रा निकाली गई।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक महेश धूत ने बताया कि यह गांधी जनकल्याण यात्रा मोती बाजार स्थित सब्जी मण्डी प्रांगण से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर उपखण्ड अधिकारी चन्द्रशैखर भण्डारी , नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा, ब्लॉक संयोजक महेश धूत, विकास अधिकारी कुशलेश्वरसिंह , तहसीलदार गोपाल लाल बंजारा, सीबीईओ इन्द्रा गुप्ता,सह संयोजक राम सिंह जाट, वरिष्ठ पार्षद बन्शीलाल राईवाल, गांधीवादी रामचन्द्र मीणा, बिहारीलाल सोंलकी, यू.एस. शर्मा, पार्षद खेमराज कुमावत एवं रोमी पोरवाल, नरेश कुमावत, अति. सीबीईओं रविन्द्र उपाध्याय, नायब तहसीलदार रामलाल वर्मा, अति. विकास अधिकारी दौलतराम मीणा, प्रींसीपल अनिल झंवर इत्यादि द्वारा माल्यार्पण के बाद दांडी मार्च समापन यात्रा प्रांरभ हुई, रैली में वाहन के माईक पर मधुर रामधुन के साथ गांधी जी के प्रतिकारात्मक रूप में तीन बालिकाएं गांधी रुप में चल रही थी। जन कल्याण यात्रा में भारत माता की जय और महात्मा गांधी अमर रहे के नारों के साथ यह मोतीबाजार दरवाजा,कैची चौरायां, चन्दन चौक, परशुराम सर्कल, मण्डी चौरायां शैखावत सर्कल, प्रताप सर्कल मार्ग होते हुए उदयपुर रोड़ पर जिला अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर सम्पन्न हुई।
यहां पर उपखण्ड अधिकारी चन्द्रशेखर भण्डारी, नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, ब्लॉक संयोजक महेश धूत इत्यादि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुत की माला पहना श्रृद्धांजलि प्रकट की तथा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जन, ब्लांकस्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, सरकारी एवं नीजि विधालय के विधार्थियों को गांधी जी के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम संचालन नीलम प्रजापति ने किया।
धूत ने बताया कि इन आयोजन से आम लोगों का जुड़ाव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन एवं कार्यक्रमों में हो सके जिसकी वर्तमान में नितांत आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button