प्रतापगढ़

एन.सी.सी. “बी“ प्रमाण पत्र परीक्षा 19 व 20 फरवरी 2022 को उदयपुर में

एन.सी.सी. “बी“ प्रमाण पत्र परीक्षा 19 व 20 फरवरी 2022 को
उदयपुर में

प्रतापगढः 10 राज. बटालियन एन.सी.सी. उदयपुर द्वारा एन.सी.सी. “बी“ प्रमाण पत्र
परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 19 व 20 फरवरी 2022 को उदयपुर में किया
जायेगा। कम्पनी कमाण्डर लेफ्टिनेंट मोहनलाल मेघवाल ने बताया कि कार्यालय
समादेशक अधिकारी 10 राज. बटालियन उदयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार एन.सी.सी. की
“बी“ प्रमाण पत्र परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 19 फरवरी को लिखित व प्रायोगिक
परीक्षा एवं 20 फरवरी को प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन प्रातः 09ः00 बजे से
महाराणा भूपाल विज्ञान महाविद्यालय परिसर उदयपुर में किया जायेगा। कैडेट्स को
प्रातः 06ः45 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के निर्देश प्राप्त हुए है। राजकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ के “बी“ प्रमाण पत्र परीक्षा 2022 में बैठने वाले
सभी कैडेटस को दिनांक 18.02.2022 को शाम को ही उदयपुर पहुंचना होगा
ताकि अगले दिन परीक्षा हेतु निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंच सके।
कोई कैडेट परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर नही पहुंचता
है और परीक्षा में बैठने से वंचित रहता है तो उस कैडेट की व्यक्तिगत
जिम्मेदारी होगी। सभी कैडेट अपने साथ आधार कार्ड, लिखित परीक्षा हेतु क्लिप
बोर्ड एवं आवश्यक सामग्री साथ लेकर जावें। सभी कैडैट आवश्यक दिशा निर्देश
हेतु दिनांक 17 फरवरी 2022 को प्रातः 10ः00 बजे कम्पनी कमाण्डर लेफ्टिनेंट
एम.एल. मेघवाल से सम्पर्क करें।
प्राचार्य
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
प्रतापगढ

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button