कई वर्षों से 11 प्रकरणों में फरार स्थाई वारण्टी छोटे खान गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं धनफुल मीणा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में पेशावर खान थानाधिकारी थाना धरियावद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 11 प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी छोटे खान को गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय ऐसीजेएम धरियावद के प्रकरण TRIT 211/2020. 598/2021, 362/2018, 19/2019, 227/2022, 787/2021, 219/2019, 248/2019, 218/2019, 222/2019 435/2017 में काफी लम्बे समय से स्थाई वारण्टी छोटे खान पिता चान्द खान मुसलमान निवासी रेणीयामगरी थाना चरियावद वांछित चल रहा था। उक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए थानाधिकारी धरियावद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम की अलग अलग भुमिका निर्धारित कर थाना धरियावद के टॉप टेन स्थाई वारण्टी छोटे खान पिता चांद खान मुसलमान निवासी रेणीयामगरी सलूम्बर रोड धरियावद की तलाश शुरू की छोटे खान काफी लम्बे समय से घर से लापता चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश की गई तो छोटे खान के सम्बन्ध में विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि छोटे खान बांसवाडा में अपनी रिश्तेदारी में कही पर छुपा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बासवाडा पहुँच कर छोटे खान को डिटेन कर हमरा थाने पर ला गिरफ्तार कर थाना धरियावद के न्यायालय के 11 प्रकरणों में स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कर पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जेसी किया।
गिरफ्तार स्थाई वारण्टी 1. छोटे खान पिता चान्द खान जाति मुसलमान निवासी रेणीयामगरी धाना धरियावद जिला प्रतापगढ।