कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ मनाया वार्षिकोत्सव:श्याम बृज मंडल परिवार ने बारातों के स्वागत से विदाई तक निभाई जिम्मेदारी

Chautha [email protected] News
श्याम बृज मंडल परिवार के सदस्यों ने रविवार को पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाकर संगठन का वार्षिकोत्सव मनाया। शनिवार रात जागरण रखा गया और रविवार को विवाह के लिए व्यवस्थाएं की गईं। श्याम बृज मंडल परिवार की ओर से चौथी बार कन्याओं का विवाह करवाया गया। इसमें बारातों के स्वागत से विदाई तक की सारी जिम्मेदारी परिवार के सदस्यों ने निभाई।
विश्वकर्मा मंदिर में किया स्वागत
संगठन ने विश्वकर्मा मंदिर में बारातों का स्वागत किया। यहां बारातों के स्वागत की परम्परा के निर्वहन के बाद उन्हें बारात के रूप में शहर के अमर पैलेस ले जाया गया। वहां बारातों के लिए चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया। इसके बाद इसी परिसर में बनाए गए मंडप में पांच जोड़ों के विवाह हिंदु विधि से करवाए गए।
कन्याओं का दिया जरूरत का सामान
श्याम बृज मंडल परिवार ने पांच कन्याओं की बारातों के स्वागत सत्कार के बाद उनके फेरे करवाए और उन्हें परिवार की जरूरत का सामान दिया। इसके लिए श्याम बृज मंडल परिवार सहित कई अन्य संगठनों ने भी सहयोग दिया। फेरों के बाद बारातों को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में संदीप शेरेवाला, अनिल सिंगल, कन्हैया लाल गर्ग, पवन गर्ग, सीए नीरज, मोहन लाल सहित कई लोगों का सहयोग रहा।