होम

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने वैक्सीन को लेकर जन जागरण रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी रहे मौजूद | The News Day

*कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओ ने वेक्सीन को लेकर जन-जागरण रैली निकाल कर लोगो को किया जागरूक*

*प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी रहे मौजूद*

*सिंगोली-* स्थानीय नगर परिषद द्वारा मंगलवार दोपहर कोरोना वेक्सीन का पहला ओर दुसरा डोज आवश्यक रूप से लगे इसके लिए जन जागरण रैली निकाल कर लोगो को जागरूक करने का काम किया।
उपरोक्त विषय मे मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के मार्गदर्शन मे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओ ने मंगलवार को विद्यालय से एक जन जागरण रैली पुरे नगर मे निकाली तथा परिषद कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने संपूर्ण नगर में घर घर जाकर सभी को कोराना वेक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान प्रशासनिक अधिकारीगण भी रैली के साथ नगर भ्रमण पर निकले और लोगो को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।
रैली मे तहसीलदार देवेन्द्र सिंह कछावा, थाना प्रभारी आर सी दांगी, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र जोशी नगर परिषद के लेखापाल कपिल राजावत, आदी कर्मचारी साथ रहे। रैली नगर भ्रमण कर पुनः विद्यालय परिसर पहुंची जहां बालिकाओ को संबोधित करते हुए तहसीलदार देवेन्द्र सिंह कछावा ने बताया की हम सब को मिलकर पुरे क्षैत्र मे कोरोना महामारी से बचाव हेतू वेक्सीन के लिए अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करना है। घर घर यह संदेश पहुंचाना है की कोरोना की रोकथाम के लिए टीका आवश्यक है। आज के इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम भी उपस्थित थे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button