होम

करीब 100वर्षों से निकल रही है रामधुन ,गोरेश्वर महादेव से

करीब 100वर्षों से निकल रही है रामधुन ,गोरेश्वर महादेव से

अर्पित जोशी रिपोर्ट

प्रतापगढ़ जिले के अरनोद कस्बे के बीचो बीच में स्थित प्राचीन स्थान गोरेश्वर महादेव मंदिर पर करीब 100 वर्षों से यह राम नाम की धुन निकाली जाती है जोकि कार्तिक मास प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक राम धुन निकाली जाती है पुजारी अर्पित जोशी ने बताया कि नगर में सुख-शांति का माहौल रहे और हिंदू समाज एकत्रित रहे। इस कामना के साथ नगर में पूर्व करीब 100 वर्षो से नगर में रामधुन निकाली जा रही है। रामधुन सुबह प्रतिदिन श्रीराम जय राम जैजै राम की धुन के साथ निकलती है। रामधुन में शामिल लोग हाथों में ढोलक, मजीरा लेकर बजाते हुए चलते हैं। यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।
नगर में रामधुन की शुरूआत करीब 100 वर्षो से चली आ रही है इसका उद्देश्य हिंदू समाज को एकत्रित करना एवं सुख-शांति रहे,। नगर में इसी धार्मिक सोच के साथ रामधुन की शुरूआत हुई और इसमें शामिल लोग हाथों में ढोलक, मजीरा लेकर श्रीराम जय राम जैजै राम की धुन गाते हुए नगर की परिक्रमा लगाने लगे। यह रामधुन गोरेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर का भ्रमण करते हुए वापस गोरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर रामधुन का समापन होता था और यह प्रतिदिन होता है।
यह परंपरा जारी है
नगर में पीढ़ी दर पीढ़ी रामधुन की परंपरा जारी है।इसमे रामधुन भक्त रमेश कोठारी, जगदीश कोठारी,भंवर लाल चौधरी, बद्रीलाल चौधरी, चुनीलाल प्रजापत, गोपाल शर्मा ,अजय शर्मा,कई भक्त लोग शामिल हैं यह परंपरा जारी रखे हुए है।जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते है और सभी मंदिरों तक रामधुन पहुंचती है।इसके पश्चात आज शाम को गोरेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान गोरेश्वर महादेव का श्रृंगार किया जाता है और शाम को 5:30 बजे नगर में महादेव की रथ सवारी निकाली जाती है जिसमें अधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button