करुकड़ा विद्यालय में बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Chautha Samay@ Kapasan News
कपासन आकोला
क्षेत्र के करूंकड़ा गांव के रा उ मा विद्यालय करूंकड़ा में कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति कपासन प्रधान भेरू लाल चौधरी, उप प्रधान हर्षवर्धन सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चाष्टा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम सिंह चुंडावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत करूंकड़ा के सरपंच रामेश्वर लाल जाट, संचालन अनिल कुमार व्यास व्याख्याता एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता निर्मल सांवला ने किया। इस कार्यक्रम में प्रधान भेरूलाल चौधरी ने विद्यालय मैदान में इंटरलॉकिंग लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में उप सरपंच कालूराम अहीर विद्यालय स्टाफ एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधान भेरूलाल चौधरी एवं उप प्रधान हर्षवर्धन सिंह गार्डन ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।