नीमच

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा पर जताया रोष, नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ।

Chautha samay @singoli news
सिंगोली।पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा पर सिंगोली ब्लाक कांग्रेस ने शुक्रवार को जबर्दस्त रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्र हुए और मणिपुर में हुई हिंसा पर नारेबाजी करते हुए तहसील परीसर पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि मणिपुर में हुई हिंसा किसी भी तरीके से सही नहीं कही जा सकती है। वहां महिलाओं से हुआ व्यवहार निंदनीय है। देश में इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम है। इन लोगों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं का कहना था कि मणिपुर जैसी घटनाएं भारत जैसे देश में उचित नहीं कही जा सकती।
पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री बनवारी जोशी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालकिशन धाकड़,पूर्व जिला उपाध्यक्ष जमील मेव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशरफ मेव,सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन सिंगोली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी जातला नगर कांग्रेस अध्यक्ष माणक जैन महिला ब्लॉक अध्यक्ष पल्लवी भंडारी अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर में अजय जा ब्लॉक अध्यक्ष अजय मेघवंशी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष इमरान
पार्षद प्रतिनिधि सत्तार ठेकेदार, पूर्व पार्षद नसीम बानू ,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय नागोरी, संजय कोठारी ,संजय मेहता ,राजकुमार छिपा, रितेश सेठिया ,राहुल जैन, नानालाल धाकड़, सत्तू धाकड़, श्री लाल धाकड़, अंकित सेन , मांगीलाल पीपली खेड़ा सेक्टर अध्यक्ष ताल, अशोक चौधरी ,रमेश मेघवंशी खवाई, भेरूलाल खवाई,प्रभु लाल गुर्जर खवाई बाबूलाल राठौर अथवा, राजू नादेचा सिंगोली सेक्टर अध्यक्ष अशोक जैन धनगांव,इकबाल हुसैन बड़ीआदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि प्रदर्शन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों सहित कई प्रमुख लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

Related Articles

Back to top button