नीमच

कांग्रेस कार्यकर्ता ओ ने मनाई राजीव गांधी 79 वी की जयंती ।

Chautha samay @singoli news
सिंगोली। नगर कांग्रेस के बैनर तले रविवार 20 अगस्त को दोपहर 4 बजे गांधी भवन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवम संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप ने मनाई। सर्वप्रथम राजीव गांधी जिनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवम “राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए।”
मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियो ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की आज हम सभी कांग्रेसजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना के रूप में मना रहे हैं। राजीव गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारत को आधुनिक बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई पहल और नीतियां पेश कीं। उन्होंने भारत को तकनीकी रूप से उन्नत राष्ट्र में बदलने के लिए प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटरीकरण और दूरसंचार पर जोर दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनीष जैन,युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राहुल जैन,सिंगोली मण्डलम अध्यक्ष राजेश भंडारी,पूर्व नगर अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय बागड़िया,पार्षद निसार पठान,धीरज जैन,सुनील मेहता,पूर्व पार्षद सत्तू धाकड़, अरविंद विश्नोई,अशोक चौधरी सेक्टर अध्यक्ष,कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य बंशीलाल शर्मा,शिवसिंह पंवार,पप्पू धाकड़,शांतिलाल धाकड़ बरडावदा, मोनू पठान,सुगन मेघवंशी, सुनील धाकड़ धनगांव, माणक जैन , पप्पू माली झांतला, इकबाल हुसैन बड़ी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button