कैबिनेट मंत्री सकलेचा 1 जनवरी शनिवार को सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक | The News Day


*केबीनेट मंत्री सकलेचा 1 जनवरी शनिवार को सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओ की लेगे बैठक*
*सिंगोली-* मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री ओर क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा सिंगोली मंडल के पदाधिकारियो ,नगर पदाधिकारी, बुथ स्तर के अपेक्षित कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक 1 जनवरी शनिवार नववर्ष के दिन स्थानीय सामुदायिक भवन पर प्रातः 11 बजे लेगे। मिली जानकारी के अनुसार बैठक मे जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री सुनिता मेहता उपस्थित रहेगे। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड एवं महामंत्री पारस जैन तथा राधेश्याम मेघवंशी ने बताया की मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा शनिवार को सिंगोली मंडल के दौरे पर रहेगे और इसी दौरान वे मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओ की एक आवश्यक बैठक लेगे। बैठक मे मंडल पदाधिकारी,नगर पदाधिकारी एवं बुथ स्तर के अपेक्षित कार्यकर्ता आवश्यक रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत बनाना तथा केन्द्रीय सरकार ओर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।