क्षेत्रपाल देव मंदिर भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन नगर में निकली भव्य शोभायात्रा,उमड़े जैन धर्मावलंबी

क्षेत्रपाल देव मंदिर भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन नगर में निकली भव्य शोभायात्रा,उमड़े जैन धर्मावलंबी
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद-नगर में चल रही जैन क्षेत्रपाल देव मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांधीनगर से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होकर चंद्रप्रभु उद्यान पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान स्वागत द्वारा लगवाए गए। साथ ही लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर आगवानी की। पारंपरिक परिधान में महिला एवं पुरुष दिखाई दिए। वहीं डीजे की धुन पर युवा एवं युवतियां नृत्य करते हुए दिखे। इस दौरान जैन धर्मावलंबियों की भीड़ शोभायात्रा में उमड़ी। मुख्य प्रतिष्ठाचार्य शिरोमणि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सहिंतासुरी पंडित हंसमुख जैन के वास्तु दिशा निर्देशन एवं सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य विशाल जैन,प्रतिष्ठाचार्य भागचन्द शास्त्री सहित के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। संपूर्ण उत्तर भारत में प्रथम क्षेत्रपाल प्रतिष्ठा आयोजित हो रही है। वही 8 मई को क्षेत्रपाल मंदिर की प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजस्थान सरकार के खान मंत्री प्रमोद जैन,राजस्व मंत्री रामलाल जाट,सिंचाई मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय एवं दशा हुमड़ जैन समाज अध्यक्ष एवं मेवाड़ वागड़ के नेता दिनेश खोड़निया हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर से धरियावद आएंगे।कार्यक्रम में संपूर्ण देश से जैन समुदाय पहुंचकर धर्म का लाभ लेंगे।