नीमच

खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान , भाजपा युवा मोर्चा मंडल सिंगोली द्वारा 3 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 जनवरी से ।

Chautha [email protected] news
सिंगोली।भारतीय जनता युवा मोर्चा सिंगोली द्वारा 6 जनवरी 2023 से 8 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सिंगोली क्षेत्र के आसपास की कबड्डी की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगी।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सिंगोली के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल ने आग्रह किया कि क्षेत्र के सभी नागरिक इस पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए सपरिवार पधारें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। 3 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 11000 रूपये व दितीय विजेता को 5100 रूपये से नगद पुरुष्कार दिया जाए गा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन शाम को 6:00 से पद्मावती सामुदायिक भवन सिंगोली पर आयोजित होगा।

Related Articles

Back to top button