गुरुकुल के बटुकों ने श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया

प्रतापगढ़। श्री ब्रह्मज्योति संस्थान की ओर से संचालित श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल के बटुकों ने बुधवार को श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया दीपनाथ महादेव मंदिर परिसर में प्रात: 11:00 बजे हेमाद्री संकल्प,दसविधि स्नान, तर्पण, गणपति स्मरण ,विष्णु पूजन, सप्तर्षियों सहित अरुंधति याज्ञवल्क्य का पूजन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के पंडित कमल भारद्वाज, शांतिलाल मेनारिया, माधव शर्मा प्रतापगढ़, गुरुकुल के बटुक महाराज श्री देवनारायण पुरी, अंकित शर्मा, दशरथ शर्मा, हरिओम शर्मा,केशव शर्मा,गर्व जोशी ,नैतिक उपाध्याय ,गोविंद शर्मा, शिवम शर्मा, शुभम शर्मा ,दक्ष शर्मा ,कनिश शर्मा ,युवराज शर्मा ,चिराग शर्मा, शिवनारायण शर्मा, रोहित शर्मा, आदित्य शर्मा, कृष्ण मोड, आदर्श पांडे, हिमांशु शर्मा आदि ने भगवान वैधनाथ महादेव का पूजन अभिषेक किया गुरुकुल के पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म का आयोजन गुरुकुल परिसर में स्थित बटुकेश्वर महादेव परिसर में किया गया। बटुकों द्वारा 10 प्रकार की औषधियां से स्नान किया गया जिसमें भस्म ,मिट्टी ,गौमय पंचगव्य,गौरज,धान्य ,फल सर्वऔषधि, कुश, स्वर्ण स्नान कर बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण किया।