चित्तौड़गढ़
गुर्जर गोड महिला मंडल ने गणगौर पर्व मनाया

Chautha Samay @ Kapasan News
कपासन
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से गणगौर का त्योहार धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने खारी बावड़ी से गौतम आश्रम गणगौर सवारी निकाली।महिलाओ ने खारी बावड़ी मंदिर पर भजन का आनंद लिया। बालाजी मन्दिर से सभी बालिकाएं व महिलाओं की शिव पार्वती के साथ सेवरा लेकर ढोल के साथ गणगौर की सवारी धूमधाम से गौतम आश्रम पहुंची। आश्रम में शिव पार्वती की पूजा कर महिलाओ व बालिकाओं ने नृत्य किए। सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही नन्ही बालिका गुंजन ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अंजू चाष्टा ने किया।सभी का आभार अध्यक्ष नूतन चाष्टा ने व्यक्त किया।