प्रतापगढ़

ग्रामीण महिलाओं को नेपकिन वितरीत किए ग्राम पंचायत में

प्रतापगढ़। धरियावद के ग्राम पंचायत केशरियाबाद के आगनवाड़ी धाबड़ी फला में वार्ड पंच भेरू लाल मीणा की मोजुदगी में महिलाओं को नेपकीन वितरित किए गए। ग्रामीण महिला एब बाल विकास संस्थान के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस के तहत महिलाओ को नेपकिन वितरीत किए गए। सचिव कमलेश कुमार शर्मा ने कहा की हम को राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाना है, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाना है ताकी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पैदा हो सके। सीमा चौधरी ने महिला स्वास्थ के बारे में और नेपकीन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और महिलाओ मे जागरूकता की कमियों से होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों के बचाब के बारे में जानकारी दी गई। ब्लाक प्रभारी नानूराम मीणा ने जैविक खेती अपनाने के बारे में चर्चा की और कुपोषण के बारे में बताया। कार्यक्रम समन्वयक अमर सिंह ने सभी महिलाओं को रसायनिक खाद दवाओं के मनुष्य जीवन पर होने वाले दुषपरिणामों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में वार्ड पंच भेरू लाल मीणा, अमर सिंह, नानू राम मीणा, सीमा चौधरी, आंगन वाडी कार्य करता विधा मेघवाल , आशा सहयोगिनी रेखा, सुशीला, ललिता सभी ने अपने अपने विचार प्रकट किए एवं 51 महिलाओ को नेपकिन वितरीत किए गए।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button