चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ रेली निकाल कर देश प्रेम का संदेश दिया ।

Chauthasamay@singolinews
सिंगोली।चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की स्कूल के छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया। स्क्रीन पर छात्र- छात्राओं की निगाहें लगी रही। जैसे ही तय वक्त पर चंद्रयान-3 की लैडिंग होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे।
मिशन कामयाब होने के बाद पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। नीमच जिले के सिंगोली स्थित आदर्श शिशु विद्यामंदिर व जिनेंद्र एजुकेशन एकेडमी के बच्चों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और जैसे ही चंद्रयान-3 का रोवर चांद की सतह पर उतरा। बच्चों ने तालियां बजाई और भारत माता की जय के नारे लगाए।
इस खुशी के मोके पर छात्रों में मिठाई का वितरण किया गया।
इसके बाद बच्चों ने अगले दिन 24 अगस्त को हाथ में तिरंगा लिए नगर के मुख्य मार्गो पर तिरंगे के साथ विजय रैली निकाली ।