होम
चचोर: मजदूरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, 7 महिलाएं गंभीर रूप से घायल | The News Day


मनासा तहसील रामपुरा थाना क्षेत्र के चचोर के समीप ग्राम भरमपुरा में मंगलवार देर शाम मजदूरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। ट्राली में 12 महिलाएं बैठी थीं। महिलाएं खेत पर मजदूरी का काम कर घर लौट रही थीं, तभी ट्राली असंतुलित होकर खाई में पलट गई। जिसके चलते 7 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य महिलाएं ट्राली से दूर जा गिरी। घायलों को गंभीर हालत में परिजन निजी वाहन से मनासा के शासकीय चिकित्सालय में लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने तुरंत उपचार कर गम्भीर हालत में महिलाओं को नीमच जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। रामपुरा थाना प्रभारी गजेंद्र चौहान ने बताया कि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको नीमच जिला चिकित्सालय से उदयपुर रैफर किया है।