सीकर

जनजाति विकास बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य नींबाराम गरासिया का किया स्वागत

सरूपगंज में पिंडवाड़ा आबू क्षेत्र के वार्डनरो ने सोमवार को जनजाति विकास बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य नींबाराम गरासिया का किया स्वागत सम्मान। रिपोर्टर योगेश टाक की जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नींबाराम गरासिया को जनजाति क्षेत्रीय विकास बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया। जिस पर पिंडवाड़ा आबू क्षेत्र के सभी वार्डन ने उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात रहे जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव निकाया गोहाएन ने नवगठित मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड (माडा) जोधपुर में 6 सदस्य मनोनीत किया गए। जिसमे पिंडवाड़ा से नींबाराम गरासिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव को सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग आबूरोड के वार्डन, रघुनाथसिंह निचलागढ़, भरत पुरोहित सातपुर, रणजीतसिंह मोरस, अर्जुनसिंह काबा दानवाव, जयप्रकाश पुरोहित स्वरूपगंज, भंवर पुरोहित सातपुर, सविता पंचावत आबूरोड कॉलेज, मोहनलाल पंचावत, आरती देवी गरासिया भुला, प्यारी देवी गरासिया आपरी खेड़ा व जितेंद्र अग्रवाल ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]
Back to top button