जनसंख्या स्थिरता के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर करेंगे दम्पति संम्पर्क

प्रतापगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर योग्य दंम्पतियों से संपर्क स्थापित करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ वीडी मीना ने बताया कि यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 27 जून से 10 जुलाई तक होगा। प्रथम चरण मोबिलाइजेशन पखवाड़े ( दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा ) का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत संपूर्ण जिले के गांव-ढाणियों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने क्षेत्र योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे जानकारी देकर साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है.।
जबकि दूसरा चरण विश्व जनसंख्या दिवस 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर नसबंदी के लिए विशेष परिवार कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा संस्थानों पर जिसमें नसबंदी, आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी निवेशन की सेवाएं दी जाएंगी। इसी के साथ जागरूकता के विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विवाह की उम्र में देरी, दो बच्चों के जन्म के बीच स्वस्थ्य अंतर, प्रसवोत्तर परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी, गर्भपता के बाद परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।