जयपुरआलेख

जयपुर राजघराने की हज़ारों करोड़ की सम्पत्ति पर समझौता, जयमहल-रामबाग पैलेस का भी कोर्ट के बाहर ही हो गया बंटवारा # 1 Super best amazingly

गायत्री देवी के पोते-पोती को जयमहल पैलेस तो रामबाग पैलेस जयसिंह-विजीत सिंह का होगा।

जयपुर राजघराने की हज़ारों करोड़ की सम्पत्ति पर समझौता, जयमहल-रामबाग पैलेस का भी कोर्ट के बाहर ही हो गया बंटवारा # 1 Super best amazingly

राजघराने

जयपुर। जयपुर के राजघराने की वर्षो से राजमाता गायत्री देवी के पोते-पोती और उनके सौतेले बेटे पृथ्वी राज सिंह के बेटे विजित सिंह और अन्य पक्षकारों के बीच चली आ रही लड़ाई आखिरकार न्यायालय के बाहर सुलझ गई है। बताया जा रहा है कि जयपुर के राजघराने का 15 हजार करोड का संपत्ति विवाद काफी समय से अदालत में चल रहा था जो आपसी समझौते से सुलझ गया है। राजमाता गायत्री देवी के पोते देवराज सिंह और पोती लालित्या कुमारी को अपने पिता की रामबाग में से हिस्सेदारी छोडने पर जयमहल पैलेस का पूरा मालिकाना हक मिल सकेगा।

राजघराने

राजघराने रामबाग पैलेस और इससे जुडी दूसरी सम्पत्तियां जयपुर के महाराज सवाई मान सिंह द्वितीय की दूसरी पत्नी किशोर कंवर के बेटे पृथ्वी सिंह के बेटे विजीत सिंह को मिलेगी। पृथ्वी सिंह गायत्री देवी के सौतेले बेटे थे। इसी में किशोर कंवर के दूसरे बेटे जय सिंह की भी हिस्सेदारी है। दोनों ही पक्षों ने इस बंटवारें पर अपनी सहमती बना ली है। टाटा ग्रुप द्वार 5 सीतारा होटल इन्हीं दोनो रामबाग पैलेस-जय महल पैलेस में संचालीत है जिसकी किमत 15 हज़ार करोड़ रूपये बताई जा रही है।

रामबाग पैलेस में 4.74 प्रतिशत शेयर छोडेंगे देवराज और लालित्या कुमारी

मालिकाना हक को लेकर दोनो परिवार मे विवाद था। दोनों पिरवारों के कुछ-कुछ शेयर रामबाग पैलेस और जयमहल पैलेस में थें जो अब समझौते के बाद छोडने पडेेंगे। विजीत सिंह, लालित्या कुमारी और देवराज सौतेले भाई-बहन है। लेकिन यहां जयसिंह तीनों के ताउ है। पूर्व राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट के आर्बिटेªटर और सुप्रीम कोर्ट के रिाटायर्ड जज जस्टिस कुरियन जोसेफ की मध्यस्थता में हुए समझौते में प्रॉपर्टी के बंटवारे फैसला किया है।

राजघराने

रामबाग पैलेस प्राइवेट लिमेटेड कंपनी में रामबाग पैलेस होटल,रामगढ़ लॉज और सवाई माधोपुर शटिंग लॉज शमिल है। देवराज और लालित्या को रामबाग पैलेस में अपने पिता के 4.74 प्रतिशत शेयर छोड़ने होंगे। अब इस पर देवराज और लालित्या का कोई हिस्सा नहीं रहेगा।

कंपनी लॉ बोर्ड में दोनो पक्ष नए सिरें से दस्तावेज पेश करेंगे

राजघराने से जुड़े दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को अब लागू करवाना भी आर्बिट्रेटर की जिम्मेदारी है। दोनो पक्षों में से अब कोई कोर्ट नहीं जाएगा। कोर्ट के बाहर हुए इस समझौते के बाद जयमहल और रामबाग के शेयर होल्डिंग पैटर्न में होने वाले बदलाव की जानकारी कंपनी लॉ बोर्ड को देनी होगी। समझौते को धरातल तक आने में अभी करीब दो महीने का समय लगने की संभवाना है।

दोनो होटल टाटा ग्रुप की कंपनी चला रही है

राजघराने रामबाग पैलेस होटल और जयमहल पैलेस दोनो ही अभी टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स लिमिटेड चला रहा है। कंपनी लॅा बोर्ड से नए मालिकाना हक और शेयर होल्डिंग पैटर्न का सर्टिफिकेट जारी होने के बाद नए सिरे से कॉन्ट्रेक्ट भी करना होगा। दोनों कंपनियों के शेयर होल्डर्स की बैठक बुलाने सहित कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। राजघराने रामबाग और जयमहल को लेकर टाटा के साथ नए सिरे से करार होगा।

राजघराने

राजमाता गायत्री देवी के निधन के बाद से ही चल रहा था विवाद

राजघराने 2009 में गायत्री देवी के निधन के बोद से ही पूर्व राजपरिवार में विवाद चल रहा था। देवराज और लालित्य प्रॉपर्टी पर हक जताते हुए मामले को पहले हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट ले गए थे। अब दोनो पक्षों के कोर्ट के बाहर समझौता करने से इस विवाद के खत्म होने के आसार है।

नीमच के PG कॉलेज में 45 लाख का गबन करने वाले लेखापाल को 05 वर्ष का कारावास # 1 super best amazingly

विशेष आग्रह एवं अपनी बात

चौथा समय न्यूज़ आपके लिए हमेशा प्रयासरत है की देश-विदेश एवं आपके अपने क्षेत्र की हर आवश्यक सूचनाऐं, जानकारी, योजनाओं से समय समय पर आप सभी को अवगत कराया जाऐ। किन्तु तकनीकी के इस दौर में जहां आसानीयां हुई है वहीं परेशानीयों ने भी जन्म लिया है। कहने का तात्पर्य है कि हर समय एक सा नहीं होता और तकनिकी का तो बिलकुल नहीं, क्योंकि जो आज मिल रहा है वहीं आपको कल मिले ऐसा बिलकुल भी मुमकिन नहीं।

हम आपको बताना यह चाहते है कि चौथा समय न्यूज़ ने विगत तीन वर्षो से प्रयत्न किया है कि आपकी सेवा मे किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रह जाऐं लेकिन हमें इन तीन से चार महिनों मे तकनिकी तोर पर काफी पेरशानीयो का सामना करना पड़ा है जिसके लिए हम आप सभी हृदय से खेद प्रकट करते है और आभार व्यक्त करते है कि ऐसी विकट स्थिती में भी आप पाठाकों ने हम पर पुरा भरोसा बनाऐं रखा। फलस्वरूप हम फिर आप लोगों के लिए एक बार फिर इसी आशा के साथ हम इस तकनिक के माध्यम से आप तक सभी आवश्यक वस्तुओं का संचार करने का प्रयत्न करेंगे।

 

आखिर मे हम एक बार फिर आप सभी का आभार व्यक्त करतें हुए आशा करते है कि जैसे आप सभी पाठकों ने हम पर विश्वास जताकर हमकों जो पहचान दिलाई वह उसी तरह बरकरार रहें। हम आपको पहले की तरह सभी आवश्यक समाचार आप लोगोें तक पहुंचाते रहे।

Click: Neemuch Mandi Bhav

जयपुर राजघराने की हज़ारों करोड़ की सम्पत्ति पर समझौता, जयमहल-रामबाग पैलेस का भी कोर्ट के बाहर ही हो गया बंटवारा # 1 Super best amazingly

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button