होम

जावद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत जिला और जनपद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची आज हो सकती है जारी सूत्रों की जानकारी |

*जावद विधानसभा क्षैत्र मे भाजपा के अधिकृत जिला ओर जनपद प्रत्याशियो की सूची आज जारी होने की संभावना*

*नीमच -* त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर संशय के बाद भी भाजपा पुरी तरह सक्रिय होकर संगठनात्मक रूप से चुनावी मैदान मे उतरने को तैयार दिखाई दे रही है। वही विपक्षी दल कांग्रेस मे उतनी सक्रियता दिखाई नही दे रही है। भाजपा की हम बात करे तो उसके कार्यकर्ता बुथ स्तर तक सक्रिय होकर चुनावी ताल ठोकने के लिए संगठन के आदेश का इंतजार कर रहे है।ओर विश्वस्त सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जावद विधानसभा क्षैत्र मे जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक दो ओर तीन नम्बर तथा पच्चीस मे से उन्नीस जनपद वार्डो मे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशीयो की घोषणा आज होने की प्रबल संभावना बताई जा रही है। भाजपा संगठन की रितिनिति के अनुसार भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चयन ओर घोषणा मे क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम,जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा की महत्वपूर्ण भूमिका मे रहेगे।
वही विरोधी दल कांग्रेस मे संगठन स्तर पर अभी तक कोई विशेष हलचल देखने को नही मिली है हांलाकी कांग्रेस नेता राजकुमार अहिर, सत्यनारायण पाटीदार, प्रकाश रांका जरूर क्षैत्र मे घुम कर कार्यकर्ताओ मे उर्जा पैदा करने का काम कर रहे है परन्तु संगठन स्तर पर कोई विशेष तैय्यारी कांग्रेस की ओर से देखने को नही मिल रही है। फिर भी यदी चुनाव होते है तो मुकाबला कांटे का होगा इसमे कोई संदेह नही है। फिलहाल तो लोगो मे ये संशय बना हुआ है कि चुनाव होगे या नही इसलिए चुनावी रंगत कही से कही तक दिखाई नही दे रही है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button