जिले में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटना एवं कुए में डूबने से मृत्यु होने पर मृतको के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई

प्रतापगढ़, 29 अप्रैल। जिले में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटना एवं कुए में डूबने से मृत्यु होने पर मृतको के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने जारी आदेश कर बताया कि सड़क दुर्घटना में धरियावद तहसील के तेजावतों का टांडा मुंगाणा निवासी रोहित लबाना की मृत्यु होने पर मृतक की माता मणीदेवी व मुंगाणा निवासी कालु मीणा की मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी रूपलीदेवी, प्रतापगढ़ तहसील के आदिनाथ विहार अरनोद रोड़ निवासी चन्द्रप्रकाश की मृत्यु होने पर मृतक की माता दुर्गा गिरी व अंकित गिरी की मृत्यु होने पर मृतक के पिता प्रकाश गिरी, बड़ीडोर निवासी नारायणलाल गुर्जर की मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी माया व बरखेड़ी निवासी राधेश्याम मीणा की मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी धन्नीबाई को एक-एक लाख रूपये की मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी तरह से भड़ावदा मन्दसौर हाल मुकाम रिछावरा निवासी सुनील मेघवाल की कुए में डूबने से हुई दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के पिता कचरूलाल को एक लाख रूपये की व सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पाटनिया ग्राम पंचायत बरोठा निवासी समरथ कुमावत को 20 हजार रूपये की मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।