जैविक खेती अपनाने पर 151 महिला किसानों को किया सम्मानित

प्रतापगढ़ ।ब्लॉक पीपलखूंट ग्राम पंचायत काकरवा पाड़ा के गांव राणपुर में जैविक खेती को अपनाने पर 151 महिलाओं को किया सम्मानित। सरपंच भीम सिंह डामोर की अध्यक्षता में उपसरपंच राजकुमार डामोर की मोजुदगी में हुआ सम्मान समारोह आयोजित, ग्रामीण महिला एब बाल विकास संस्थान द्वारा संचालित पंच वर्षीय कार्यक्रम में जैविक खेती अपनाने पर महिलाओ को समानित किया जा रहा है। प्रतापगढ़ जिले में चल रहे संस्थान के कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जा रहा है और सभी महिलाओं किसानों को रसायनिक खाद दवाओं से बचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही है। जिला समन्वक वारिस खान ने जानकारियां देते हुए बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थान किसान भाइयों के साथ कार्य कर रही है और लगातार कार्य करती रहेगी। पशु पालन, मधु मक्खी पालन, मछली पालन के संस्थान द्वारा प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा किसान भाइयों को निशुल्क जानकारियां दिलाई जा रही है और आने वाले समय में भी जानकारी दी जाएगी। समन्वयक समीन खान ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए युवा पीढ़ी को स्व रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा और उनको युवा मंच दिया जाएगा। सरपंच भीम सिंह डामोर ने कहा की संस्थान का कार्य बहुत ही सराहनीय है और अच्छा है लैंपी के समय पर भी संस्थान द्वारा गो माता की जो सेवा की गई वह भी बहुत ही सराहनीय कदम रहा। कार्यकर्म में कार्मिक लालशंकर व कई महिला किसानों द्वारा भाग लिया गया।