झुंझनु में आयोजित हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रतापगढ़ जिला संगठन को मिला सम्मान

पूरे प्रदेश में फोटो युक्त बूथ समितियों के अभियान को सबसे जल्द पूर्ण करने पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत का किया सम्मान ।
प्रतापगढ़ – राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की झुंझुनूं में गत दिनांक 12 एवं 13 नवम्बर को प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई, जिसमे भाजपा जिला प्रतापगढ़ के संगठन को सबके जल्द शत प्रतिशत बूथों पर फोटो युक्त बूथ समितियों के अभियान की सफल पूर्णाहुति पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत का सम्मान किया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि झुंझुनू में 12 एवं 13 नवंबर को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. विजया राहटकर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर आदि के आतिथ्य एवं विशेष मार्गदर्शन मे आयोजित हुई। राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने प्रतापगढ़ जिले से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश द्वारा समस्त जिला संगठनों को दिए गए फोटो युक्त बूथ समितियों की पूर्णाहुति के अभियान में प्रतापगढ़ जिले को प्रथम आने पर प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत को भाजपा का ऊपरणा ओढ़ाकर सम्मान दिया एवं समस्त मंचस्थ पदाधिकारीयो ने प्रतापगढ़ जिला संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में सबसे जल्द फोटोयुक्त बूथ समितियो के अभियान को पूर्ण कर प्रदेश नेतृत्व को बूथ समितियों की सूची सौंपने पर बधाई दी एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने प्रतापगढ़ जिले के समस्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति अभियान के तहत फोटोयुक्त बूथ समितियों का निर्माण करने में सक्रियता से अहम भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा कि झुंझुनू में प्रतापगढ़ जिला भाजपा संगठन को जो सम्मान मिला उसके असली हकदार प्रतापगढ़ जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता है, जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसी प्रकार आगे भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मिलने वाले अभियानों और कार्यों को शत प्रतिशत मेहनत एवं सक्रियता के साथ समय से पूर्ण करेंगे, जिससे भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ जिले में और मजबूत हो।