चित्तौड़गढ़
टेलर अध्यक्ष व गोपाल पुरबिया उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित ग्राम सेवा सहकारी समिति कपासन

Chautha [email protected] Kapasan News
कपासन
ग्राम सेवा सहकारी समिति कपासन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर तथा उपाध्यक्ष पद पर पार्षद गोपाल लाल पुरबिया निर्विरोध निर्वाचित किए गए ,दोनों पदों पर भाजपा समर्थित पदाधिकारियों के निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, महामंत्री सोहन लाल खटीक, पार्षद उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष सोनी ,आत्मनिर्भर अभियान के भागीरथ चंदेल, शंभूलाल बागड़ा, चेतन बारेगामा, गौरव दाधीच, हसमुख टेलर, सोहन लाल कुमावत, पवन कुमार गर्ग, शिव प्रकाश लावटी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।