प्रतापगढ़

ट्राइबल इम्पलाई फेडरेशन ब्लॉक दलोट की बेठक अंधारी बावडी, रायपुर में सम्पन्न हुई

ट्राइबल इम्पलाई फेडरेशन ब्लॉक दलोट की बेठक अंधारी बावडी, रायपुर में सम्पन्न हुई।

ट्राइबल एंप्लॉय फेडरेशन के ब्लॉक संरक्षक मोहन लाल कटारा ने बताया कि रायपुर स्थित अंधार बावड़ी में TEF बैठक संपन्न हुई बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए जिसमें निम्न बातों पर विचार विमर्श हुए।
1. सत्रांत मे हुए घोषित हुए इस वर्ष के परीक्षा परिणाम को देखकर लगता है कि बालको मे गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा को बढावा देने की बहुत आवश्यकता है।
2. सामाजिक रुप से अभिभावकों और आम जनता मे शिक्षा के महत्ता के प्रति संगठन भविष्य में बडे जनजागरण अभियान चलाएगा।
3. ब्लॉक स्तर पर लोगों की शैक्षिक गतिविधियों भी भागीदारी बढाने पर जोर दिया जाए।
4. समुदाय मे आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बालको का सभी की सहायता से संगठन यथा संभव आर्थिक मदद करने की पहल करेगा।
5. कर्मचारीगणो को आने वाली समस्याओं पर सभी मिल कर एकजुट से आवाज उठाऐंगे।
6. पर्यावरण और ऐतिहासिक सांस्कृतिक और शैक्षिक उन्नयन के लिए संगठन प्रयास करेगा।
इन बिन्दुओ पर वरिष्ठ जनो और जिला लेवल के पदाधिकारियों ने अपने अपने अच्छे सुझाव व समाज को कैसे अग्रसर किया जाए विचार विमर्श कर बैठक को सफल बनाया। बैठक में फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष किशन लाल अहारी व जिला पदाधिकारी तुलसीराम डिंडोर व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button