ठाकुर यादव सिंह के प्रथम त्योहार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पीपल के पांच पौधे लगाए

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ गांव ढलमू जागीर के स्व. ठाकुर यादव सिंह की प्रथम रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थूक्रेन पारस कुंवर की प्रेरणा से उनके पुत्री धीरज कंवर बाई उनकी पुत्रवधू ललिता कंवर व बीना कंवर के साथ उनके पुत्र राजस्थान प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष डी पी सिंह ने ढलमू जागीर प्रतापगढ़ मेन रोड पर अपने खेत की मेड़ पर पीपल के पांच पौधे लगाये पीपल का पौधा बड़ा पेड़ होकर दिन रात चोबीस घंटे प्राण वायु ऑक्सीजन का विसर्जन वातावरण में छोड़ता है। जिससे वातावरण में पर्यावरण को वायु प्रदूषण से सुरक्षित रखने के साथ इसके फल पक्षियों कीड़े मकोड़े का मुख्य भोज पदार्थ होता है साथ ही पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में भी बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर ढलमू जागीर मानपुर गांव के कालू लाल मकवाना, प्रदीप वैष्णव, रवि लबाना व संजय लबाना ने पौधे लगाने व खड्डे खुदवाने से पौधे लगाने तक पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान कर स्व. ठाकुर यादव सिंह ढलमु के प्रथम रक्षाबंधन के त्योहार पर उपरोक्त पौधे लगाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने में उनका आभार डी पी सिंह उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश इंटक ढलमू जागीर द्वारा किया गया।