प्रतापगढ़

डॉ एरन ने अपने माता-पिता की स्मृति में गर्ल्स स्कूल में भेंट किया आरओ एवं वाटर कूलर, 700 बालिकाओं को मिलेगा शुद्ध एवं ठंडा जल

प्रतापगढ़। डॉक्टर संदेश एरन एवं उनकी बहन आस्था एरन द्वारा अपने माता पिता स्वर्गीय डॉक्टर कृष्णा एरन एवं स्वर्गीय गोविंद राम एरन की स्मृति में रियांशी के जन्म दिवस के उपलक्ष में एक नवीन शुरुआत करते हुए एक आरओ एवं वाटर कूलर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ को भेंट किया।
डॉक्टर संदेश ऐरन ने बताया कि वह अपनी पुत्री का जन्म दिवस एक अनूठे तरीके से मनाना चाहते थे। उसके लिए उन्होंने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ का चयन किया जहां पर 700 से अधिक बालिकाएं अध्ययनरत हैं। इन बालिकाओं को स्वच्छ शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आरो एवं वाटर कूलर भेंट करने का विचार उनके मन में आया। इसके लिए उनके द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आलोक यादव एवं सुनील भट्ट अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक से चर्चा की। उपरांत उन्होंने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का चयन किया।
इस कार्यक्रम में एरन परिवार के साथ विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्राएं एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य लालू राम मीणा, उप प्रधानाचार्य सिद्धेश्वर जोशी, दीपक पंचोली, दिलीप गुर्जर, दीपक कुमावत, चंदा मीणा, कृतिका सिसोदिया, भुवान सिंह राठौड़, सुखराम मीणा, विक्रम सिंह सोनगरा, भिमराज मीणा, भूपेंद्र तिवारी, रवि प्रकाश मीणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य सिद्धेश्वर जोशी द्वारा किया गया। आभार दीपक पंचोली द्वारा किया गया।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button