तीनों कृषि कानून वापस लेने पर भड़की कंगना रनौत, भारत को बताया जिहादी राष्ट्र
तीनों कृषि कानून वापस लेने पर भड़की कंगना रनौत, भारत को बताया जिहादी राष्ट्र
लगातार अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोर रही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत खूब विवादों में फंसती नजर आ रही है। पहले भीख में मिली आज़ादी और उसके बाद गांधी जी के खिलाफ बयान देने वाली कंगना के खिलाफ जोर शोर से प्रदर्शन हो रहा है। कई राजनीतिक पार्टियां भी उनके खिलाफ बोल रही है।
कई बॉलीवुड स्टार्स भी कंगना को बुरा भला कह रहे है। ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि कंगना ने कृषि कानून वापस लेने पर भी टिप्पणी की है और इसे शर्मनाक बताया है। कृषि कानूनों की वापसी से भड़की कंगना ने भारत को जिहादी राष्ट्र बता दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, गुरुपूरब के खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को खास तोहफा दिया है। पीएम ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया कि भारत सरकार अब तीनों कृषि कानून वापस ले लेगी। इस खबर से एक तबका बहुत खुशियां मना रहा है वहीं दूसरा तबका ऐसा भी है जो इस फैसले काफी नाराज है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम शामिल है।
इसी मामले पर बॉलीवुड भी दो खेमों में बंट गया है। कई सेलेब्स ने पीएम मोदी के फैसले पर राय रखी है। कंगना रनौत ने पीएम मोदी के फैसले पर राय रखते हुए फैसले को दुखी, शर्मनाक और निश्चित तौर पर अनफेयर बताया है। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि, अगर संसद में बैठे लोगों की बजाय सड़क पर बैठे लोग कानून बनाएंगे तो जल्द ही ये देश एक जिहादी देश बन जाएगा।