दलोट के लव कुमार जैन को मिला ‘उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार

दलोट के लव कुमार जैन को मिला ‘उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार’
प्रतापगढ़, 13 फरवरी/
कांठल के दलोट पंचायत समिति क्षेत्र में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए युवा समाजसेवी लव कुमार जैन को शनिवार को संभाग मुख्यालय पर मोहन सिंह मेहता प्रशिक्षण केंद्र काया में आयोजित 23 वें उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार एवं स्मृति व्याख्यान (वर्ष – 2022) समारोह में उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता मधु रामनाथ थे। जो वर्तमान में नॉन टिंबर फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स एक्सचेंज प्रोग्राम नेटवर्किंग फोरम इंडिया के निदेशक है ।
उम्मेदमल लोढ़ा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एच.आर. भाटी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संभाग के प्रतापगढ़ जिले में किसी व्यक्तित्व को इस क्षेत्र में कार्य करने पर पहली बार सम्मानित किया। जैन को यह पुरस्कार उनके पर्यावरण एवं सर्प संरक्षण दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। लव कुमार का नाम वन विभाग की ओर से प्रस्तावित किया गया था। इस अवसर पर उदयपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त 10 सदस्यों एवं समितियों को सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि यह पुरस्कार 2021 में प्रतापगढ़ जिले के पक्षी विद देवेंद्र मिस्त्री को मिला था।
लव कुमार द्वारा आवासीय बस्तियो में से सैकड़ो जहरीले व बिना जहर के सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़कर उन्हे बचाने का श्रेय जाता है।