नगर कांग्रेस कमेटी डिकेन द्वारा इक्कीस नवंबर रविवार को मनाया जाएगा आयरन लेडी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए किया जाएगा विचार
*नगर कांग्रेस कमेटी डिकेन द्वारा इक्कीस नवंबर रविवार को मनाया जाएगा आयरन लेडी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन*
*बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए किया जाएगा विचार*
सिंगोली:- देश की पूर्व प्रधानमंत्री व आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन इक्कीस नवंबर रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी डिकेन द्वारा बस स्टैंड डिकेन पर मनाया जाएगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दशरथ पाटीदार ने बताया कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिन नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार की उपस्थिति में नगर डिकेन मैं मनाया जाएगा तथा देश हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा श्री पाटीदार ने बताया कि कार्यक्रम मै कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को गति देकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए विचार किया जाएगा नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री पाटीदार ने युवक कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई वह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करा कर अपना मार्गदर्शन प्रदान करें