नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा मण्डल भैसरोडगढ़ के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Chautha samay @Bhesrodgad news
भैंसरोडगढ़।राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी भैंसरोडगढ़ बोराव मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति के बाहर धरना देकर गहलोत सरकार की नीतियों का विरोध किया राज्य में बढ़ते हुए अपराध महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसानों के साथ हुई धोखेबाजी युवाओं के साथ लगातार धोखेबाजी एवं पेपर लीक दलित उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर धरना दिया गया कार्यक्रम के संयोजक भगवान सिंह गौड़ ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जी जाट नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के जिला संयोजक हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ,जिला सह संयोजक कमलेंद्र सिंह हाडा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में धरना दिया गया धरने को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन ने गहलोत सरकार की नाकामियों के बारे में बताया और किस प्रकार से यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है और अब इस सरकार के जाने का समय आ चुका है सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और इस सरकार की सभी जन विरोधी नीतियों को बताएं और आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजस्थान में बने यह संकल्प हमें लेना है इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में बनी ऐसा संकल्प लिया इस दौरान कार्यक्रम में
मंडल अध्यक्ष सुनील जैन,मंडल संयोजक लाभचंद राठौर,कार्यक्रम संयोजक भगवान सिंह गौड़,कार्यक्रम सह संयोजक नरेंद्र सिंह राठौड़,ग्रामीण मंडल महामंत्री उमेश श्रोत्रीय
रामलाल भील,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बंटी मेवाडा,मंडल उपाध्यक्ष मनोज मेवाड़ा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़,
महिला मोर्चा अध्यक्ष सोना गोस्वामी,एससी मोर्चा अध्यक्ष देवीलाल मेहर,मण्डल मीडिया प्रभारी राज योगी,मंडल प्रवक्ता तेज सिंह पवार,महिला मोर्चा संयोजक शशि देराश्री
वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप गॉड,भाजपा बूथ अध्यक्ष हिम्मत सिंह,फोरू राठौर,घनश्याम सोनी,उमेश पुरोहित,भगवती लाल टेलर,दीपक शर्मा,सत्तू राठौर,अशोक आमेटा,
मनोज माली,ओमप्रकाश सिंह,दौलत पुरी गोस्वामी,मुकेश त्रिपाठी,अशोक मेवाडा,प्रकाश मेवाडा,,नंदकिशोर मैहर
अमर सिंह राजावत तेजमल राठौर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरने में भाग लिया।