चित्तौड़गढ़

निम्बाहेड़ा विधानसभा में अल्पकालीन विस्तारक एवं जिला जन-आक्रोश रैली को लेकर बैठक संपन्न

निम्बाहेड़ा विधानसभा में अल्पकालीन विस्तारक एवं जिला जन-आक्रोश रैली को लेकर बैठक संपन्न

निम्बाहेड़ा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान प्रदेश में संगठन द्वारा चलाए जा रहे मंडल अनुसार अल्पकालीन विस्तारक योजना को लेकर निम्बाहेड़ा विधानसभा के सातों मंडलों की संयुक्त बैठक निम्बाहेड़ा में भाजपा कार्यालय पर विधानसभा प्रवासी चंद्रशेखर जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी,भाजपा जिला महामंत्री सोहन लाल आंजना की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में विधानसभा प्रवासी चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति अभियान को लेकर प्रथम चरण का कार्य पूरा होने की समीक्षा के साथ ही द्वितीय चरण में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई वही सभी मंडलों के पदाधिकारियों के कार्य विभाजन को धरातल पर उतारने को लेकर गंभीरता दिखाई गई।
बैठक में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के अनुसार धरातल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक योजना को अमलीजामा पहनाने की बात करते हुए सभी बूथ समितियों व पन्ना प्रमुख समय पर व्यवस्थित करने की बात कही साथ ही राज्य में कांग्रेस सरकार के नाकामी भरे कार्यकाल को लेकर जन आक्रोश रैली की युद्ध स्तर पर तैयारी करने पर चर्चा की।
बैठक में विधानसभा प्रवासी जोशी ने विधानसभा के सातों मंडलों के अध्यक्षों से अपने अपने मंडल में संगठनात्मक कार्य की जानकारी लेते हुए आगामी द्वितीय चरण को लेकर बातचीत की।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली पर की गई चर्चा
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना ने राजस्थान में जन विरोधी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रतापगढ़ जिले की 18 को व चित्तौड़गढ़ जिले में 23 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर बताते हुवे विस्तार से चर्चा की व कांग्रेस सरकार में जनता को आ रही समस्याओं व चुनाव से पूर्व किए गए झूठे वादों को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडलों में आम जनता की समस्याओं को चिन्हित किया। आंदोलन की तैयारियों को लेकर 16 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे कनेरा घाटा मंडल के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक व सायं 7:00 बजे निम्बाहेड़ा नगर के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी, वही 19 दिसम्बर दोपहर 1:00 बजे निंबाहेड़ा पश्चिम मंडल तथा दोपहर 3:00 बजे निम्बाहेड़ा पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
विधानसभा की इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, कनेरा घाटा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, महामंत्री शिवलाल धाकड़, मंडल विस्तारक सीपी नाम धरानी, निंबाहेड़ा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, मंडल विस्तारक श्रवण सिंह राव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, महामंत्री राजेश जैन, निंबाहेड़ा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री पारस वीरवाल, मण्डल प्रवक्ता कमलेश बनवार मंडल विस्तारक प्रदीप काबरा, छोटी सादड़ी नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, महामंत्री अजीत दुग्गड,शशिकांत शर्मा, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुर्जर, महामंत्री विक्रम कुमावत, उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा, कनेरा घाटा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री उमेश धाकड़ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button