निराश्रित बालग्रह में कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जन्म जयंती मनाई

प्रतापगढ़ के निराश्रित बालग्रह में कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जन्म जयंती मनाई गई ।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता व विधायक मीडिया प्रभारी मोहित भावसार ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे यहां पर बच्चों को वस्त्र वितरण किया गया एवं भोजन करवाया गया निराश्रित बालग्रह के अधीक्षक रामावतार चौधरी ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस की ओर से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि नेहरू एक संपन्न परिवार से आते थे उनके कपड़े भी लंदन धुलने जाया करते थे और घर में सारी सुख सुविधाएं मौजूद थी। लेकिन जब उन्होंने देखा कि देश को स्वतंत्र करवाना है तो वह आजादी की जंग में कूद पड़े और कई वर्षों तक जेल में रहे बाद में वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने ऐसे प्रधानमंत्री नेहरू की जन्म जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प सभी को लेना है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए साथ ही उन्हें भोजन करवाया गया। इसके पहले कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया और नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष केशर सिंह मीणा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय लाल अहीर प्रदेश कांग्रेस एससी सचिव नेतराम मेघवाल ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष व महेश कुमावत जिला महासचिव अशोक पटवा सेवादल पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम टाँक नगर परिषद मनोनीत पार्षद लक्ष्मण गायरी पार्षद विजय राज सोनी पूर्व पार्षद राकेश पालीवाल नगर परिषद पार्षद संजय धोबी पूर्व पार्षद कैलाश मालवीय पूर्व पार्षद विक्रम मालवीय विधायक प्रवक्ता हेम प्रकाश शर्मानगर महासचिव केदार जोशी नगर उपाध्यक्ष बबलू महेश्वरी नगर महासचिव केदार जोशी नगर उपाध्यक्ष गणेश चौहान गौरव मंडावत नगर सचिव अनिल बरोलिया मनोज सांखला गजेंद्र पालीवाल सेवादल प्रदेश सचिव अयूब खान अभिनेश डगरिया नाहर खान सेवादल उपाध्यक्ष अभय गंधर्व नगर कांग्रेस पदाधिकारी गंज जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी गण नगर परिषद पार्षद गण कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।