नीमच

पत्रकारो ने भरे फ़ार्म, बने सदस्य, जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि ने किया जिले में प्रवास

chautha samay@singoli news

सिंगोली – मध्य प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े संग़ठन, म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ का नवीन वर्ष 2023 का सदस्यता अभियान पुरे मध्य प्रदेश में आगामी दिनांक 15 दिसम्बर 2022 तक चलाया जा रहा है। जिसमे आज तक की स्थिति में हजारो पत्रकार बन्धुओ ने संगठन की सदस्यता फ़ार्म जमा करवाकर ले ली है। वंही मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई नीमच में भी सदस्यता अभियान जोरशोर से चल रहा है। इसी के तहत प्रदेश प्रतिनिधि कैलाश राठौर व नीमच जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने नीमच जिले में प्रवास करते हुए संगठन के सभी पत्रकारो से मुलाकत कि। साथ ही रामपुरा, कुकड़ेश्वर, मनासा, नीमच, जीरन, जावद व सिंगोली क्षेत्र के सेंकडो पत्रकारो ने अपने नवीन सदस्यता फ़ार्म सौंपे। प्रदेश प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष ने सदस्यता से वंचित रह रहे सभी पत्रकार बन्धुओ से अपील कि है की आगामी 10 दिसम्बर तक सभी अपना अपना नवीन सदस्यता फार्म अवश्य जमा करवाये।

Related Articles

Back to top button