राजस्थान

पिंकेश पोरवाल के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर

प्रतापगढ़‌। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार जारी की, जिसमें प्रतापगढ़ जिले के भाजपा नेता पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया, जिससे प्रतापगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। प्रतापगढ़ भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने शनिवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए 11 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 11 मंत्री सहित एक कोषाध्यक्ष व एक सह कोषाध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें प्रतापगढ़ जिले को प्रतिनिधित्व देते हुए पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रतापगढ़ जिले के भाजपा नेता पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री पद का दायित्व दिया गया, जिससे प्रतापगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन में हर्ष एवं खुशी की लहर है।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल को मनोनयन के पश्चात रात्रि से ही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने सबसे पहले प्रतापगढ़ जिले के सर्वोच्चतम नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के निवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया एवं उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके पश्चात भाजपा नगर मंडल, युवा मोर्चा, अन्य संगठनों व व्यापारीगणो द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने प्रतापगढ़ जिले से पिंकेश पोरवाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री पद का दायित्व देने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया व इस बात की खुशी जाहिर की कि प्रतापगढ़ जिले को प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व मिला।
राजस्थान भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री पद का दायित्व देने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, विधायक ललित ओस्तवाल, हरेंद्र निनामा, पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमन्त मीणा, प्र.का.स. महेश शर्मा, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, डॉ. नारायण निनामा, प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार, आशीष जैन, गोपालकृष्ण निनामा, धुलजी मेघवाल, काली मीणा, चंपा मीणा, बाल कुंवर, जसपाल आंजना, शांतिलाल मेनारिया, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, प्रेमलाल मीणा, कांतादेवी जैन, लक्ष्मी साहू, उमा गायरी, संपत मेघवाल, शांतिलाल मीणा, विक्रम चौहान, कुसुम बैरवा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कंकरेचा, जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील अरुण छोरिया, जिला आईटी सेल संयोजक रवि विजयवर्गीय, प्रधान रमेश मीणा, हकरी मीणा, सभापति रामकन्या गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इराद खान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, मण्डल अध्यक्षगण रितेश सोमानी, राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, श्यामलाल मीणा, राजेश कुमावत, विनोद सुथार, अमृतलाल मीणा, भूपेंद्र सिंह, धनराज मीणा, हंसराज सिंह अणत, प्रताप चौधरी, बाबूलाल विजयवर्गीय, रामलाल मीणा, रामचन्द्र माली, कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, अजमाल खराड़ी, कचरमल मीणा सहित प्रतापगढ़ जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहीत राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व का प्रतापगढ़ जिले को प्रदेश कार्यसमिति में प्रतिनिधित्व देने पर आभार प्रकट किया।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button