प्रतापगढ़

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे प्रतापगढ़ प्रवास पर, किया कई सम्मेलनों को सम्बोधित

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोकसभा प्रवासी के नाते रहे प्रवास पर – पत्रकार वार्ता, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संवाद, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन और व्यापारी सम्मेलन को किया संबोधित।

प्रतापगढ़। देश की और आमजन हितेषी भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रवासी, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से सांसद डॉ. महेश शर्मा गुरुवार को प्रतापगढ़ के प्रवास पर रहे। प्रतापगढ़ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि भारत सरकार के पूर्व सांस्कृतिक, पर्यटन, नागरिक उड्डयन, वन, पर्यावरण एवं संसदीय कार्य मंत्री व गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा गुरुवार को प्रतापगढ़ के प्रवास पर रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने प्रतापगढ़ में संपर्क के समर्थन अभियान का शुभारंभ किया, जिसके तहत उन्होंने पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा, पूर्व नपाध्यक्ष पारसमल जैन व प्रतापगढ़ के वरिष्ठ बालकिशन अहिर और गिरजाशंकर शर्मा के निवास पर मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी को और वृहद स्तर पर पहुंचाने में अपने योगदान के लिए संपर्क किया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके पश्चात डॉ. महेश शर्मा ने बड़ाबाग स्थित सालगिया कंपाउंड में प्रतापगढ़ के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारगणों को संबोधित करते हुए पत्रकार वार्ता की, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्षीय कार्यकाल के अकल्पनीय, ऐतिहासिक और गौरवशाली कार्यों को उल्लेखित किया और राजस्थान की भ्रष्ट, निकम्मी गहलोत सरकार के विरोध में अपना स्वर मुखर किया एवं उपस्थित पत्रकारगण के प्रश्नों का सटीक जवाब देकर कांग्रेस पार्टी को और गहलोत सरकार को घेरा।
इसके पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रतापगढ़ जिले के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से संवाद किया व आज के युग में डिजिटल और सोशल मीडिया के महत्व पर अपना प्रकाश डाला और उपस्थित सोशल मीडिया के योद्धाओं से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को अपना कर आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
इसके पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन में पहुंचे, जहां पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सातों मोर्चे युवा, अल्पसंख्यक, महिला, ओबीसी, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आने वाले 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कस कर सक्रियता के साथ भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प दिलाया।
इसके पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ से लेकर आज तक के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनके त्याग और समर्पण हेतु धन्यवाद दिया व आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने हेतु उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालय, कोविड टीकाकरण अभियान, उज्जवला गैस कनेक्शन योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना, किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना आदि से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से संवाद किया व उन्हें मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी।
पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रतापगढ़ विधानसभा के प्रबुद्ध व्यापारीगण को व्यापारी सम्मेलन के तहत संबोधित किया और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार द्वारा व्यापारी हित में किए जा रहे लोकप्रिय कार्यों की जानकारी दी और व्यापारीगण को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन देने के लिए आग्रह किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतापगढ़ प्रवास में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला संगठन प्रभारी प्रवीण खंडेलवाल, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, जिला महामंत्री एवं महाजनसंपर्क अभियान जिला संयोजक गजेंद्र चंडालिया, जिला महामंत्री डॉ. नारायण निनामा, संपर्क से संवाद अभियान के संयोजक गौतमलाल सुथार, भगवतीलाल टेलर, प्रदीप वशिष्ठ, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर संवाद के संयोजक निशील अरुण छोरिया, संयुक्त मोर्चा अभियान के संयोजक धर्मवीर मीणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इराद खान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के सहसंयोजक पूर्व प्रधान लच्छीराम निनामा, लाभार्थी सम्मेलन के संयोजक प्रतापगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष रितेश सोमानी, व्यापारी सम्मेलन के संयोजक शुभम चंडालिया, विशाल जैन, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, जसपाल आंजना, जिला मंत्री शांतिलाल मीणा, प्रेमलाल मीणा, कुसुम बैरवा, भँवरलाल सोनावा, मंडल अध्यक्ष विनोद सुथार, अमृतलाल मीणा, राघवेंद्रसिंह सिसोदिया, श्यामलाल मीणा, मंडल संयोजक मुन्नालाल डांगी, सभापति रामकन्या गुर्जर, प्रधान रमेश मीणा सहित जिले के पदाधिकारी, सम्मेलनों के संयोजक व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button