नीमच

पूर्व पार्षद सहित सात आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध जुआ खेलते 7 व्यक्तियो को रंगे हाथ पकड़ा, नगदी व ताश जप्त।

chautha [email protected] singoli

सिंगोली पुलिस ने अवैध जुआ खेलते पूर्व पार्षद सहित 7 व्यक्तियो को रंगे हाथ पकडकर आरोपीगण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व कुल नगदी 9750 रू जप्त किये।
नीमच पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद श्री रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे अवैध सट्टा-जुआ, अवैध हथियारों की धरपकड एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् थाना प्रभारी थाना सिंगोली निरी केसी चैहान की टीम द्वारा दिनांक 06-7.12.2022 की रात्री को मुखबीर सूचना पर आरेापीगण 01. शिवलाल पिता मदनलाल खटीक उम्र 25 साल निवासी सिंगोली, 02. भरत कुमार पिता सागरमल सेन उम्र 31 साल निवासी सिंगोली, 03. जाहिद पिता जहुर हुसैन उम्र 35 साल निवासी सिंगोली, 04. अर्जुन पिता पीरूलाल मेहर निवासी सिंगोली, 05. घनश्याम पिता भुवानसिंह लबाना उम्र 45 साल निवासी सिंगोली, 06. शांतीलाल पिता भंवरलाल शर्मा उम्र 32 साल निवासी सिंगोली, 07. शोकिन पिता कंवरलाल बलाई उम्र 36 साल निवासी सिंगोली को माधवविलास सिंगोली रोड, नीम के पेड के पास की आड मे अवैध तरीके से लाभ कमाते रंगे हाथ पकडा जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व कुल 9750 रूपये की राशी जप्त कर थाना सिंगोली पर 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही में योगदान – उक्त सराहनीय कार्यवाही मे निरी केसी चैहान, प्रआर 315 मनोज ओझा, प्रआर 113 नितिन पुरोहित, आर विनोद बोराना, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button