प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा व प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा व प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए अपशब्दों व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जिसको लेकर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा पार्टी व प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।
प्रतापगढ़, 8 फरवरी । भाजपा पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए की गई अभद्र टिप्पणी एवं अपशब्दों के प्रयोग किया जिसको लेकर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी मोहित भावसार ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए अमर्यादित अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसको लेकर पूरे भारतवर्ष में सभी के मन में रोष व्याप्त है जिसको लेकर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर व नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय लाल अहीर के नेतृत्व में शाम 4:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा पार्टी व राजस्थान प्रदेश के भाजपा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए हर आमजन को अपने द्वारा झूठे झूठे वक्तव्य देकर गुमराह कर रहे हैं राजस्थान सरकार के द्वारा समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियां बनाकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं जो कि एक निराधार है हम इसकी घोर निंदा करते हैं और राज्यपाल से मांग करते हैं कि ऐसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त करें हम सतीश पुनिया से इस्तीफे की मांग करते हैं।
प्रतापगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयलाल अहीर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया हमारी भारत देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी एवं उसके कार्यकर्ताओं को बदनाम कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं राजस्थान प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में लागू की जा रही है और कई जन जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में लाई जा रही है जिसको लेकर भाजपा पार्टी एवं भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बरगला गए हैं और अपनी भाजपा पार्टी की हार को देखते हुए कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं मैं इनकी घोर निंदा करता हूं ।
विरोध प्रदर्शन में प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय लाल अहीर ,जिला महासचिव दिग्विजय सिंह कुलथाना जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ,नगर कांग्रेस संगठन महासचिव प्रवीण कुमार जैन विधायक प्रवक्ता हेमप्रकाश शर्मा मनोनीत पार्षद लक्ष्मण गायरी मनोज पार्षद विजय राज सोनी नगर परिषद मनोनीत पार्षद प्रमोद गंधर्व नगर परिषद पार्षद गोवर्धन मीणा पूर्व पार्षद आनंद गुर्जर पूर्व पार्षद विक्रम मालवीय पन्नालाल लबाना नगर कांग्रेस महासचिव प्रशांत ब्यास ब्लॉक कांग्रेस महासचिव पिंटू शर्मा नगर कांग्रेस महासचिव वासु कजानी सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी गण नगर कांग्रेस पदाधिकारी गण नगर परिषद पार्षद गण जिला परिषद सदस्यगण पंचायत समिति सदस्य गण कांग्रेस सरपंच गण समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।