प्रतापगढ़ भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा

प्रतापगढ़ भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा एवं जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत तथा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवलाल साहू तथा भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी की सहमति से भाजपा ओबीसी नगर अध्यक्ष मनोहर लाल ग्वाला मन्नू ने ओबीसी मोर्चा की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है।
इस कार्यकारिणी में नगर के विभिन्न वार्डों से भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है ।
भारतीय जनता पार्टी के शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोहर ग्वाला ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की सहमति से ओबीसी मोर्चा की नगर कार्यकारिणी में एडवोकेट मनोज ग्वाला एवं दिलीप सेन को महामंत्री, कमलेश टेलर, रवि राव , दीपक ग्वाला, राजेश ठाकुर, परमानंद सिकलीगर एवं दीपक माली को नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र ग्वाला को कोषाध्यक्ष ,सुनील जाट एवं अजय शिवनानी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया व ओबीसी मोर्चा नगर मंडल की कार्यकारिणी में सतीश ग्वाला राहुल राव , राकेश कुमावत, रमेश पंचोली, अजय साहू ,कैलाश माली ,भेरूलाल तेली को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोहरलाल ग्वाला ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में तन मन धन से कार्य करने हेतु आह्वान किया ।